Gujrat के Kutch में बड़ा सड़क हादसा, अब तक 5 की मौत 38 घायल

बस और ट्रक की टक्कर
Gujrat के Kutch में बड़ा सड़क हादसा, अब तक 5 की मौत 38 घायल
Published on

नई दिल्ली-  गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 45 से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जो टक्कर के तुरंत बाद ही मौके पर दम तोड़ गए। यह संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। दुर्घटना केरा मुंद्रा रोड पर हुई, और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक भुज कच्छ के मुताबिक, हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना केरा और मुंद्रा के बीच हुई। घटना के वक्त बस में 45 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद स्‍थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और लोगों को सहारा दिया। कच्छ कलेक्टर अमित अरोरा ने अपने बयान में कहा था की 9 लोगों की मौत हो गई है मगर बाद में 5 मौत की बात कही गई। दूर्घटना के कारण 38 लोगा घायल हो गए हैं जिनका इलाज इस वक्त अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की सूचना सभी पुलिस टीमों को दी जा चुकी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in