निवेशकों को गुमराह करने के मामले में एनवीडिया और सीईओ पर मुकदमा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी और हुआंग ने एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों तथा उससे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की जानकारी निवेशकों से छिपाई
Lawsuit filed against Nvidia and its CEO for misleading investors
जेनसन हुआंग
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग के खिलाफ निवेशकों को कथित तौर पर गुमराह करने के आरोप में मुकदमा दायर किया गया है। मामला हुआंग के एक कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों को लेकर मीडिया में आई खबरों पर कंपनी की प्रतिक्रिया से जुड़ा है।

कैलिफोर्निया की अदालत में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी और हुआंग ने एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों तथा उससे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की जानकारी निवेशकों से छिपाई। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस हुआंग बीजिंग के लिए सूचनाएं जुटा रही थीं। वह सिंगापुर स्थित मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व अधिकारी थीं। अखबार के मुताबिक, इस कंपनी ने दो वर्षों में एनवीडिया की 4.8 अरब डॉलर से अधिक की चिप खरीदी थी। इस विवाद के बीच एनवीडिया के शेयर 4.3 प्रतिशत गिर गए और कंपनी का बाजार मूल्य करीब 190 अरब डॉलर घट गया। एनवीडिया ने फिलहाल मुकदमे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हुआंग को जासूसी गतिविधियों की नहीं थी जानकारी : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है। उनके अनुसार, हुआंग ने उन्हें बताया कि उन्हें उस महिला की कथित जासूसी गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। हुआंग इस संबंध को स्वीकार कर माफी मांग चुके हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News