कौन बनेगा करोड़पति लेकर आ रहा सीजन 16… इस दिन से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन.. | Sanmarg

कौन बनेगा करोड़पति लेकर आ रहा सीजन 16… इस दिन से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन..

नई दिल्ली : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के फैंस के लिए खुशखबरी आ चुकी है। अमिताभ बच्चन अपने इस शो का 16वां सीजन लेकर आ रहें हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, और मेकर्स ने नए प्रोमो के साथ अनाउंसमेंट की है। हालांकि अभी इसकी टेलिकास्ट डेट रिवील नहीं की गई है, लेकिन रजिस्ट्रेशन कबसे हैं, यह जरूर बताया गया है। बता दें कि अब तक इस शो से कई लोग करोड़पति बने हैं। शो को लोगों ने खूब पसंद क‌िया है। अब तक इसके 15 सीजन आ चुके हैं। हर साल दर्शकों को इसके नए सीजन का इंतजार रहता है। शो अब अपना 16वां सीजन ला रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक बार फिर KBC के साथ वापसी कर रहे हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। सोनी टीवी ने केबीसी का पुराने सीजन का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ बताया गया है कि शो अब अपने नए सीजन के साथ फिर से लौट रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- ऐसा प्यार मिला की लौट रहे हैं फिर एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’। बता दें क‌ि शो में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख भी रिवील कर दी है। शो में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टे्ंट्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। शो के रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं। हालांकि रजिस्ट्रेशन कहां करना है इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं की गई है।
Visited 40 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर