जम्मू-कश्मीर: सांबा में बीएसएफ जवान मृत मिला, सीआरपीएफ कांस्टेबल की गिरने से मौत

संभवतः दुर्घटनावश नहर में गिर जाने के कारण बीएसएफ जवान की हुई मौत।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर का निवासी कांस्टेबल सुखदीप सिंह सोमवार शाम रेहियान गांव में एक नहर के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे सांबा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक पुलिस जांच में आशंका जताई गई है कि जवान मोटरसाइकिल से जा रहा था और संभवतः दुर्घटनावश नहर में गिर गया। पुलिस ने मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अलग घटना में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक कांस्टेबल सोमवार देर रात जम्मू के नगरोता क्षेत्र में स्थित एक शिविर के अंदर अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसका शव पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। आशंका है कि उसकी मौत हृदयाघात से हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News