ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग

कई लोगों ने गवाई जान
ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग
Published on

नई दिल्ली - ऑस्ट्रिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की खबर है। इस घटना में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। सुत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में एक शूटर द्वारा की गई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हुई है।

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं, स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय प्रसारक ORF सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रिया की राजधानी में ड्रेयर्सचुएत्जेन्गासे नामक एक सड़क पर एक ऑपरेशन चल रहा था। यहीं पर माध्यमित विद्यालय है। हालांकि, पुलिस ने आगे किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। वहीं, घटना को लेकर ORF ने कहा कि पुलिस इमारत को खाली कर रही थी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि पीड़ितों में संदिग्ध था या नहीं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in