भारत ने सबसे अधिक वोट के साथ एक बार फिर IMO परिषद का चुनाव जीता

भारत ने सबसे अधिक वोट के साथ एक बार फिर IMO परिषद का चुनाव जीता
Published on

लंदन : भारत आगामी दो वर्षों के लिए एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की 40 सदस्यीय परिषद के लिए के लिए चुना गया है। लंदन में IMO की सभा के दौरान हुए चुनाव में भारत को उसकी श्रेणी में सबसे अधिक वोट मिले। भारत ने शुक्रवार को ‘बी’ श्रेणी में चुनाव जीता है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। आईएमओ ने कहा कि नव निर्वाचित परिषद का 136वां सत्र चार दिसंबर को होगा, जिसमें अगले दो साल के लिए अध्यक्ष और सह अध्यक्ष चुने जाएंगे।

लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग ने चुनाव के बाद कहा, ‘भारत बी श्रेणी में सबसे अधिक 154 वोट हासिल कर दोबारा IMO परिषद के लिए चुना गया है। हम भारत पर भरोसा करने के लिए अपने साझेदारों को धन्यवाद देते हैं, और वैश्विक समुद्री क्षेत्र के लिए काम करते रहने का वादा करते हैं।’ IMO दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है जो दुनिया के समुद्री क्षेत्र की देखरेख करती है। परिषद IMO का कार्यकारी अंग है जो संगठन के काम की देखरेख के लिए जिम्मेदार है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in