मुंबई: स्विमिंग पूल में मिला दो फीट लंबा बेबी मगरमच्छ, हैरान हुए लोग

मुंबई: स्विमिंग पूल में मिला दो फीट लंबा बेबी मगरमच्छ, हैरान हुए लोग
Published on

मुंबई : दादर में एक सार्वजनिक स्विमिंग पूल में मंगलवार(03 अक्टूबर) को मगरमच्छ का बच्चा पाया गया। पूल में नन्हे मगरमच्छ को देखकर लोग हैरान हो गए। लोगों ने उसे वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। यह बेबी मगरमच्छ लगभग दो फीट लंबा था जो कहीं से दादर के शिवाजी पार्क क्षेत्र में महात्मा गांधी स्विमिंग पूल में आ गया था। स्टाफ सदस्यों द्वारा नियमित सुबह सुरक्षा जांच के दौरान लगभग 5:30 बजे मगरमच्छ के बच्चे को देखा गया। लाइफगार्ड ने उस नन्हे मगरमच्छ को पूल में तैरते हुए देखा और फिर उसे पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान उस बच्चे ने उसके हाथों को काट लिया। घायल को बाद में इलाज के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया। मगरमच्छ के बच्चे को अब एक ड्रम के अंदर सुरक्षित रखा गया है। बाद में नवजात शिशु को प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

MNS नेता ने की कार्रवाई की मांग

बता दें क‌ि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे ने मामले में बयान देते हुए चिड़ियाघर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा क‌ि यह निजी चिड़ियाघर अनधिकृत है। इससे पहले भी इसी चिड़ियाघर से सांप निकला था। जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in