

वाशिंगटन : अमेरिका में रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश कर उन्हें पद से हटाने की मांग की है। केंटकी से सांसद मैसी ने मध्यावधि चुनाव के बाद प्रतिनिधि सभा की पहली कार्यवाही के दौरान यह प्रस्ताव सदन में पढ़ा। इसमें मुख्य रूप से ईरान युद्ध के अलावा यमन और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों में हेगसेथ की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। मैसी ने हेगसेथ पर गैरकानूनी आदेशों को जानबूझकर लागू करने और संविधान के लिए खतरा बनने का आरोप लगाया। उन्होंने उनके कृत्यों को गंभीर अपराध और कदाचार की श्रेणी में बताया। इस पहल के कुछ घंटे बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैसी पर निशाना साधते हुए उन्हें नाकाम व्यक्ति बताया। वहीं, प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। प्रस्ताव पारित होने पर सीनेट में आरोपों पर सुनवाई का रास्ता खुल सकता है।