महिला दिवस पर 250 जगह दौड़ेंगी बेटियां, ASMITA लीग का ऐलान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर देशभर में 250 स्थानों पर एक साथ ASMITA एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा।
महिला दिवस पर 250 जगह दौड़ेंगी बेटियां, ASMITA लीग का ऐलान
Published on

अंजलि भाटिया

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर देशभर में 250 स्थानों पर एक साथ ASMITA एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य गांव और छोटे शहरों की बेटियों को खेल के मैदान से जोड़ना और उन्हें खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

यह आयोजन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया माई भारत और के सहयोग से किया जाएगा। यह कार्यक्रम खेलो इंडिया के तहत चल रहे अस्मिता अभियान का हिस्सा है। प्रतियोगिताएं अंडर-13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की लड़कियों के लिए होंगी, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ शामिल है। एक ही दिन में करीब ढाई लाख प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान है।

राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग का लक्ष्य केवल भागीदारी बढ़ाना नहीं, बल्कि देशभर से नई प्रतिभाओं को पहचानना भी है। अब तक 34 खेलों में 2600 से अधिक लीग आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें तीन लाख से अधिक महिला खिलाड़ी हिस्सा ले चुकी हैं। यह अभियान पूर्वोत्तर राज्यों और दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा को निखारना जरूरी है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को आगे बढ़ाती है, जिसमें बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in