विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल' के उपाध्यक्ष से की मुलाकात

Foreign Secretary met with the Vice President of the Chinese Communist Party’s ‘Central Party School
विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ ली वेंतांग
Published on

बीजिंग : विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष ली वेंतांग से मुलाकात की और भविष्य में सहयोग के विषय पर चर्चा की।

मिसरी बीजिंग की आधिकारिक यात्रा पर हैं। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ली के साथ अपनी बैठक के दौरान मिसरी को स्कूल के ऐतिहासिक महत्व, बौद्धिक योगदान और शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। दोनों पक्षों ने भविष्य में सहयोग और आदान-प्रदान के अवसरों पर भी चर्चा की। सोमवार को मिसरी ने उप विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग सहित अन्य चीनी नेताओं से मुलाकात की थी, जिनके साथ उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। विदेश सचिव ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप-मंत्री सुन हैयान और ‘चाइनीज पीपल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस’ की 14वीं राष्ट्रीय समिति की उप-महासचिव होंग लियांग से भी मुलाकात की। पिछले कुछ महीनों में, भारत और चीन ने अपने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करना, वीजा जारी करना और दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को बहाल करना शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in