भारत-बांग्लादेश संबंधों में सहयोग और विकास पर जोर : त्रिवेदी

भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के मंत्री अब्दुल मोईन खान से की मुलाकात
Emphasis on cooperation and development in India-Bangladesh relations: Trivedi
मंत्री अब्दुल मोइन खान के साथ बैठक करते दिनेश त्रिवेदी
Published on

ढाका : बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों में मौजूद चुनौतियों के बावजूद सहयोग और विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतीत को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन दोनों देश उसमें फंसे भी नहीं रह सकते। त्रिवेदी ने ढाका में स्थानीय सरकार मंत्री अब्दुल मोईन खान से मुलाकात के बाद यह बात कही। करीब 30 मिनट चली बैठक में स्थानीय निकाय, मुक्त व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच सीधे संपर्क बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति पर सवाल पूछे जाने पर त्रिवेदी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की जनता ही तय करेगी कि उनके देश के लिए क्या बेहतर है। सरकारों के फैसलों का आम लोगों पर असर पड़ता है, इसलिए दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि पड़ोसी होने के नाते दोनों देशों की जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। बैठक में बांग्लादेश में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा हुई। त्रिवेदी ने स्थानीय चुनाव कराने के भारत के अनुभव साझा किए। दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार और आर्थिक सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा के सवाल पर त्रिवेदी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in