जापान में जोर से कांपी धरती, सुनामी की सूचना

भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और यह समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था
जापान में जोर से कांपी धरती, सुनामी की सूचना
Published on: 

टोक्योः उत्तरी जापान के तट पर रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

परमाणु संयंत्र को नुकसान नहीं

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में स्थित दोनों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के किसी तरह के नुकसान या किसी असामान्य घटना की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं।

दो शहरों में सुनामी की सूचना

एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है। जेआर ईस्ट रेलवे संचालक के अनुसार, इलाके में बुलेट ट्रेनें देरी से चल रही हैं। क्योडो न्यूज़ के अनुसार, भूकंप के कारण बिजली की आपूर्ति में समस्या आई है।

एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के तहत तटवर्ती इलाकों के लोग ऊंचे इलाके की ओर कूच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी हाल में भी ऐसे ही एक भूकंप के दौरान सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। जापान सबसे अधिक भूकंप वाले क्षेत्र में पड़ता है और यहां सालों भर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं। 2011 में आये नौ तीव्रता वाले भूकंप की वजह से जापान में अबतक का सबसे भयानक सुनामी आया था जिसमें 14 हजार से अधिक लोगों की मौत गयी थी।

ये भी पढ़ेंः दो देश जहां मिल रही है लाश के बदले लाश जानें जहां ?

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News