शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा स्थायी रूप से रद्द: गडकरी

सड़क सुरक्षा पर गडकरी का बड़ा ऐलान, लापरवाही पर नहीं होगी कोई रियायत
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा स्थायी रूप से रद्द: गडकरी
Published on

अंजलि भाटिया

नई दिल्ली : देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साफ संकेत दिए हैं कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बार-बार शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में Confederation of Indian Industry (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘नेशनल कॉन्क्लेव ऑफ रोड सेफ्टी’ में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि हर साल देश में करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है। इनमें 72 प्रतिशत पीड़ित 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवा हैं। चिंताजनक तथ्य यह भी है कि 18 वर्ष से कम आयु के 10 हजार से अधिक बच्चों की मौत सड़क हादसों में हो रही है।

उन्होंने आंकड़े रखते हुए बताया कि हेलमेट न पहनने से 54,122 और सीट बेल्ट का उपयोग न करने से 14,466 लोगों की जान गई। तेज रफ्तार अकेले 1.2 लाख से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार है। गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल और शराब पीकर ड्राइविंग जैसे कारण हादसों को बढ़ा रहे हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in