Samay Raina को साइबर सेल ने भेजा समन, इस बार पेश ना होने पर...

पेश ना होने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Samay Raina को साइबर सेल ने भेजा समन, इस बार पेश ना होने पर...
Published on: 

नई दिल्ली - समय रैना पिछले कुछ महीनों से चर्चा में बने हुए हैं। वजह इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर रणवीर इलाहाबादिया का विवादीत कमेंट। इसको लेकर देश में काफी बवाल हुआ। इसके बाद से ही शो के जज पैनल के सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसी मामले में समय रैना से भी पूछताछ किया जाना था लेकिन अभी तक ऐसा हो नही पाया है। महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से समय रैना को इक बार फिर समन भेजा गया था। इस समन में उन्हें 17 मार्च के पहले पेश होने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी अब तक वह साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए हैं। ऐसा करके उन्होंने खुद की मु​श्किलें और बढ़ा ली हैं।

इससे पहले भी एक बार भेजा था समन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने यह दूसरा समन समय को भेजा था। सूत्रों के मुताबिक यह समन समय को उनका बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया था। उन्होंने ना इस समन का जवाब दिया और ना ही पेश हुए। इसके बाद अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें 19 मार्च को पेश होने के लिए एक और समन भेजा है।

दिल्ली के शो हुए कैंसिल

इन सब के बीच समय रैना को एक और झटका तब लगा जब दिल्ली में होने वाला उनका शो कैंसिल कर दिया गया। उनका यह शो 21 और 23 मार्च को दिल्ली के तलकटोरा स्टेडियम में होने वाला था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News