अयोध्या राम मंदिर के थीम पर चांदी का रंगीन सिक्का जारी, जानें … | Sanmarg

अयोध्या राम मंदिर के थीम पर चांदी का रंगीन सिक्का जारी, जानें …

नई दिल्ली : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है वहीं रामनवमी महोत्सव को लेकर काफी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, राम मंदिर का प्रसाद, सरयू का जल जैसी खास चीजों की काफी मांग है। जो लोग अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन नहीं कर पाए हैं वे ऑनलाइन प्रसाद मंगवा रहे हैं। इस बीच सरकार ने सार्वजनिक बिक्री के लिए सीमित संस्करण वाला 50 ग्राम रंगीन चांदी का सिक्का जारी किया है।सार्वजनिक बिक्री के लिए जारी इस एक सिक्के की कीमत 5860/- रुपये है। 50 ग्राम वजन का यह सिक्का 999 शुद्ध चांदी से बनाया गया है। इसे एसपीएमसीआईएलआई की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह सिक्का रामलला और राममंदिर के थीम पर आधारित है।

पूजा घर में रखा जा सकता है सिक्का

इस सिक्के में एक तरफ राम लला की प्रतिमा (गर्भगृह में विराजमान रामलला की मूर्ति) तो दूसरी तरफ राम मंदिर की आकृति है। राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित रामला की मूर्ति भगवान राम के 5 वर्ष के बालक रूप की है। इस मूर्ति को शिल्पकार अरुण योगी राज ने बनाया है। इस सिक्के को खरीदकर अपने घर में पूजा वाली जगह पर रखा जा सकता है। इसके अलावा यह सिक्का अपने करीबियों को भेंट देने के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

Visited 236 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर