चीन ने भेजा पहला पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री

तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-24’ का सफल प्रक्षेपण किया
China sent the first Pakistani astronaut
पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली
Published on: 

बीजिंग/जीक्यूआन : चीन ने बुधवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-24’ का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहले विदेशी नागरिक बन गए। यान को ‘लॉन्ग मार्च-2एफ’ रॉकेट की मदद से उत्तर-पश्चिमी चीन के जीक्यूआन प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया गया। मिशन में कमांडर तांग होंगबो, उड़ान अभियंता वू यी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री अली शामिल हैं। यान के करीब तीन घंटे में चीन के ‘तियांगोंग’ अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने की संभावना है। अली करीब एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे और इसके बाद ‘शेनझोउ-23’ से पृथ्वी पर लौटेंगे। वहीं, चीनी अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर वहां छह महीने बिताते हैं। चीन का अंतरिक्ष स्टेशन वर्ष 2022 में परिचालन में आया था। फिलहाल वह अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन करने वाला दुनिया का एकमात्र देश है। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष स्टेशन का नियमित संचालन, वैज्ञानिक अनुसंधान, रखरखाव और उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा। इसके तहत 90 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण करने की योजना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News