चीन ने खाड़ी देशों की संप्रभुता का सम्मान करने को कहा

क्यूबा के खिलाफ धमकियां बंद करने और उस पर लगी आर्थिक नाकेबंदी हटाने की भी मांग की
China called for respecting the sovereignty of Gulf countries
संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग
Published on: 

संयुक्त राष्ट्र : चीन ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका की नीतियों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए खाड़ी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान करने की अपील की। चीन ने क्यूबा के खिलाफ धमकियां बंद करने और उस पर लगी आर्थिक नाकेबंदी हटाने की भी मांग की। चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने अपने संबोधन में अमेरिका का सीधे नाम नहीं लिया। हालांकि, उनका बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने क्यूबा पर दबाव बढ़ाते हुए उसके लिए तेल आपूर्ति सीमित कर दी है। हान ने पश्चिम एशिया का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी देशों, खासकर खाड़ी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े देशों की अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विशेष जिम्मेदारी है और उन्हें नियमों व कानून के पालन में भी आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “चीन का मानना है कि खाड़ी समेत पश्चिम एशिया के देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान किया जाना चाहिए।”

हान की यह टिप्पणी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा के दौरान बने सौहार्दपूर्ण माहौल से अलग रही। इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज आयोजित किया था।

अमेरिका में चीन के राजदूत के अनुसार, ट्रंप ने वार्ता के दौरान शी से ईरान का समर्थन नहीं करने को कहा था। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका को आश्वासन दिया कि वह ईरान को ऐसा समर्थन नहीं देगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in