देहरादून में लगातार दूसरे दिन शूटआउट

देहरादून में पिछले एक पखवाड़े में एक के बाद एक सरेआम तीन हत्याओं ने शहर में दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया है।
देहरादून में लगातार दूसरे दिन शूटआउट
Published on

देहरादूनः देहरादून शहर में सिल्वर सिटी सिनेमा के पास एक व्यवसायी की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। शहर में पिछले 48 घंटे में हत्या की यह दूसरी तथा 11 दिनों में तीसरी वारदात है।

देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात हुई जब विक्रम शर्मा (50) जिम से बाहर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शर्मा का उधमसिंह नगर जिले में स्टोनक्रशर का व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही और शहर में नाकेबंदी करके सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

देहरादून में पिछले एक पखवाड़े में एक के बाद एक सरेआम तीन हत्याओं ने शहर में दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया है। शहर के बीचोंबीच तिब्बती मार्केट के बाहर बुधवार को दिन दहाड़े एक गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जबकि दो फरवरी को मच्छी बाजार में 22 वर्षीय एक युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।

देहरादून में लगातार दूसरे दिन शूटआउट
रणवीर सिंह को फिर से धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्या कहा?
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in