

लंदन : ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन को उनकी व्यंग्यात्मक कृति ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ के लिए 2026 के बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें एक भयावह काल्पनिक भविष्य का चित्रण किया गया है। 81 वर्षीय हैरिसन छह दशक लंबे लेखन करियर के बाद यह प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक बन गए हैं। महज 198 पृष्ठ का ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ इस वर्ष पुरस्कार की अंतिम सूची में शामिल सबसे छोटा उपन्यास भी था। पुरस्कार जीतने के बाद हैरिसन ने कहा, “आखिरकार अब मुझे लगने लगा है कि मैं सचमुच एक लेखक बन गया हूं, हालांकि अब भी मुझमें आत्मविश्वास की कमी है।” उन्होंने कहा, “आज के दौर में, जब उपन्यास लेखन भी बड़े पैमाने पर एक औद्योगिक गतिविधि बनता जा रहा है, ऐसे पुरस्कारों का महत्व बहुत बढ़ जाता है। हालांकि, बुकर जैसा कोई दूसरा पुरस्कार है ही नहीं।” वर्ष 2026 के बुकर पुरस्कार की अंतिम सूची में ब्रिटेन के लेखकों का दबदबा रहा। इसमें पूर्व बुकर पुरस्कार विजेता डगलस स्टुअर्ट ,मार्लन जेम्स , एलिजाबेथ स्ट्राउट, ल्यूक केनार्ड और रेबेका पेरी भी कृतियां भी शामिल थीं।