बलूचिस्तान : ट्रेनों को निशाना बनाकर विस्फोट

बम विस्फोट में मुश्काफ में रेलवे ट्रैक का लगभग तीन फुट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दश्त क्षेत्र में हुए एक अन्य विस्फोट से और अधिक नुकसान हुआ।
File Photo
File Photo
Published on: 

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने जाफर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों पर हमला करने की कोशिश में बम विस्फोट किए, जिसके कारण पटरियों को नुकसान पहुंचा और रेल सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शाहिद नवाज ने बताया कि शुक्रवार को एक बम विस्फोट में मुश्काफ में रेलवे ट्रैक का लगभग तीन फुट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दश्त क्षेत्र में हुए एक अन्य विस्फोट से और अधिक नुकसान हुआ। SSP ने कहा, ‘दोनों ही घटनाओं में, जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल यात्री ट्रेनें निशाने पर थीं।’

File Photo
यमन में 1 सप्ताह में कई शांति रक्षकों की मौत

विस्फोटों के कारण मुख्य रेलवे लाइन पर पटरियों को नुकसान पहुंचने से रेल सेवाएं बाधित हो गईं। नवाज ने कहा कि शनिवार से क्वेटा से पाकिस्तान के अन्य प्रांतों के लिए यात्री ट्रेनों के कार्यक्रम की पुष्टि से पहले सुरक्षा मंजूरी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और क्वेटा से बाहर जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।’

File Photo
अशांत बांग्लादेश: 7 साल की बच्ची को जिंदा जलाया
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News