एसएआई एसटीसी श्री विजयपुरम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

एसएआई एसटीसी श्री विजयपुरम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के आवासीय प्रशिक्षु पी. ससी किरण एवं ऋषिका कुमारी एक्का ने 12 से 14 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित सेंद झील में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर पुरुष एवं महिला तथा सब-जूनियर बालक एवं बालिका चैंपियनशिप की सी-2 मिश्रित जूनियर 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर द्वीपवासियों का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का प्रतिनिधित्व किया तथा पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट तालमेल, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए मजबूत खिलाड़ियों के बीच कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, निरंतर समर्पण, उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा एसएआई एसटीसी श्री विजयपुरम द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण वातावरण का प्रमाण है। भारतीय खेल प्राधिकरण, एसएआई एसटीसी श्री विजयपुरम ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक कर्मा टोप्पो को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in