असम में रोजगार का अवसर बढ़ा रहा बांस : सरमा

असम में रोजगार का अवसर बढ़ा रहा बांस : सरमा
Published on

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बांस राज्य में लोगों के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ सतत विकास को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने यह बात विश्व बांस दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कही।

रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते खुल रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में बांस का इस्तेमाल रोजमर्रा के उत्पादों से लेकर नए उद्योगों तक विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसके माध्यम से राज्य के लोगों के लिए आजीविका के नए रास्ते खुल रहे हैं और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहन मिल रहा है। शर्मा ने कहा, “असम का बांस, रोजमर्रा के उत्पादों से लेकर नए उद्योगों तक हमारे राज्य के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।”

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिल सकता है बढ़ावा

उन्होंने कहा कि बांस आधारित गतिविधियां राज्य में स्थानीय कौशल और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने की क्षमता रखती हैं। मुख्यमंत्री ने विश्व बांस दिवस के अवसर पर बांस के क्षेत्र में हो रहे विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि यह राज्यभर में कौशल, आजीविका, उद्यमिता और सतत विकास के नए अवसरों को बढ़ावा दे रहा है।

बांस से नए उद्योगों की संभावनाएं

उन्होंने कहा, “विश्व बांस दिवस पर हम इस बात का जश्न मना रहे हैं कि बांस पूरे असम में कौशल, आजीविका, उद्यमिता और सतत विकास के नए अवसरों को किस तरह बढ़ावा दे रहा है।” असम में बांस की उपलब्धता और इसके विभिन्न उपयोगों को देखते हुए इससे जुड़े उत्पादों तथा उद्योगों के विकास की संभावनाएं व्यापक हैं। बांस से हस्तशिल्प और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के अलावा औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in