ऑनलाइन ठगी के बढ़ते खतरे पर चिंता जताएंगे आसियान देश

मनीला में होने वाले शिखर सम्मेलन में अमेरिका और चीन समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
ASEAN countries to express concern over the growing threat of online fraud
आसियान देशों के झंडे
Published on: 

मनीला : दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के नेता ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर गंभीर चिंता जताएंगे। मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में होने वाले शिखर सम्मेलन में अमेरिका और चीन समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन के मसौदा बयान में ऑनलाइन ठगी को बढ़ावा देने वाले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों, मानव तस्करी और साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त की गई है। इन गिरोहों ने एशिया से लेकर अमेरिका तक लोगों को अरबों डॉलर का चूना लगाया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में ऑनलाइन ठगी से दुनियाभर में करीब 88.3 अरब से 114.1 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ। अपराधी ठगी के लिए कृत्रिम मेधा (एआई), डीपफेक और मैलवेयर जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सम्मेलन में सदस्य देश खुफिया सूचनाएं साझा करने, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और ठगी के केंद्रों को बंद करने पर जोर देंगे। साथ ही मानव तस्करी और जबरन मजदूरी रोकने तथा पीड़ितों के मानवाधिकारों की रक्षा का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News