सेना प्रमुख ने बारामूला में अग्रिम इलाकों का दौरा किया

सेना द्वारा एक्स पर किया गया पोस्ट
सेना प्रमुख ने बारामूला में अग्रिम इलाकों का दौरा किया
Published on: 

श्रीनगर : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अग्रिम इलाकों का दौरा किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान नियंत्रण रेखा पर अपना दबदबा बनाये रखने के लिए सैनिकों की सराहना की। उन्होंने सैनिकों से कहा कि वे किसी भी चुनौती का निर्णायक ताकत के साथ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहें।

सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सेना प्रमुख (सीओएएस) ने चिनार कोर की डैगर डिविजन का दौरा किया। अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने पोस्ट में कहा कि सेना प्रमुख ने चिनार कोर के डैगर डिविजन के अग्रिम इलाकों का दौरा करने के साथ ही सभी अधिकारियों के साथ बातचीत की। सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियंत्रण रेखा पर अपना दबदबा बनाये रखने के लिए उनके साहस, जोश और सतर्क कार्रवाई की सराहना की। पोस्ट के अनुसार सेना प्रमुख ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकी शिविरों को नष्ट करने में सैनिकों की भूमिका की सराहना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News