अमरनाथ यात्रा : 6,411 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

पंजीकरण के लिए खोले गये हैं 12 काउंटर
बाबा अमरनाख के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु
बाबा अमरनाख के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु-
Published on

जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर जाने के लिए 6,411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था शुक्रवार को 2 अलग-अलग काफिलों में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल से 38 दिवसीय वार्षिक यात्रा शुरू होने के बाद से लगभग 14,000 तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 4,723 पुरुषों, 1,071 महिलाओं, 37 बच्चों और 580 साधुओं एवं साध्वियों समेत 6,411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था 291 वाहनों में रवाना हुए। यह जत्था सीआरपीएफ की सुरक्षा में भगवती नगर यात्री निवास से दो समूहों में गुरुवार देर रात सवा 3 बजे और शुक्रवार तड़के 4 बजे बालटाल और पहलगाम रवाना हुआ। जहां 138 वाहनों में सवार 3,622 तीर्थयात्रियों ने 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को चुना, वहीं 153 वाहनों में सवार 2,789 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन अधिक कठिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना। बुधवार से अब तक कुल 17,549 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी रवाना हुए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को यहां से यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत होने की घटना के बावजूद यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामान्य रूप से जारी है। भगवती नगर आधार शिविर को बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जम्मू में 34 आवास केंद्र बनाए गए हैं और तीर्थयात्रियों को ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’ ((रेडियो आवृत्ति पहचान या आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं। यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के मौके पर पंजीकरण के लिए 12 काउंटर स्थापित किए गए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in