‘Ghoomer’ के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं अभिषेक बच्चन

फिल्म 'घूमर' का पोस्टर
फिल्म 'घूमर' का पोस्टर
Published on

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन की फिल्म कई सालों बाद फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। 'Ghoomer' फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

नई दिल्ली: बीते 5 सालों से बड़े पर्दे से दूर रहे एक्टर अभिषेक बच्चन नई फिल्म 'Ghoomer' लेकर आए हैं। फिल्म के प्रोमोशन को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। स्पोर्ट्स कंटेंट पर बनी मूवी घूमर को लेकर काफी उत्साहित हैं। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म 'मनमर्जियां' बड़े पर्दे पर आई थी। इसके बाद से उन्होंने अपने को OTT की दुनिया में व्यस्त रखा था।

अभिषेक के लिए क्यों जरूरी है 'घूमर' ?
फिल्म घूमर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया है। कोई भी सिनेमा एक्टर-एक्ट्रेस के लिए काफी अहम होता है। लेकिन अभिषेक के लिए घूमर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सिनेमा के जरिए 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रह हैं। फिल्म को लेकर हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बड़ी बातें कही।

'प्रोजेक्ट में अपना बेस्ट देना जरूरी है'
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि किसी भी एक्टर के लिए प्रोजेक्ट में बेस्ट देना जरूरी है। चाहे वो एक्टर कितनी ही हिट या फ्लॉप फिल्में दें। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद जब फिल्में हिट होती है तो कोई भी एक्टर आपसे यही कहेगा कि यह एहसास काफी अद्भुत होता है। उन्होंने कहा कि हम सफल फिल्में बनाने के लिए काम करते हैं, फ्लॉप फिल्म बनाने के लिए नहीं है। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

घूमर से पहले अभिषेक की OTT पर लूडो, द बिग बुल, ब्रीथ इनटू द शैडो, बॉब बिस्वास और दसवीं जैसी सीरीज रिलीज हुई थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in