कांग्रेस प्रवक्ता के बाद अब सौगत राॅय ने भी दिया विवादित बयान

कहा टीम में नहीं बनती जगह
कांग्रेस प्रवक्ता के बाद अब सौगत राॅय ने भी दिया विवादित बयान
Published on

नई दिल्ली - चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। 4 मार्च को भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच भी है। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसा बयान दिया कि देश में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित को मोटा और अप्रभावी कप्तान करार दिया है। भाजपा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस को घेर लिया है।

शमा मोहम्मद के साथ देता हुए TMC नेता सौगत रॉय ने भी रोहित को लेकर अपना बयान दिया है। सौगत रॉय ने कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टीम में कोई जगह नहीं बनती है।

क्या कहा TMC नेता सौगत रॉय ने ?

TMC नेता सौगत रॉय ने शमा मौहम्मद के बयान का सर्मथन किया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की आलोचना की है। सौगत रॉय ने कहा कि, "कांग्रेस नेता ने जो कहा है वह सही है...रोहित शर्मा को टीम में होना ही नहीं चाहिए।"

भारतीय टीम के लिए रोहित का योगदान

आपको बता दें कि जिस रोहित शर्मा की आलोचना की जा रही है उन्होंने भारत को कुछ महीने पहले ही टी20 विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। जून 2024 में हुए टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इतना ही नहीं रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारतीय टीम 2023 ODI विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी।

ODI विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

उस फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी पर वहां भी रोहित शर्मा ने काफी रन बनाए थे। उस टूर्नामेंट में भी रोहित ने विराट के बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके साथ ही वह विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी थे।

इतना ही नहीं वर्तमान में भी रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंच गई है। 4 मार्च मंगलवार को वह ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इतने बड़े मैच से पहले यह विवादीत बयान कही टीम के खेल पर प्रभाव ना करे फैंस यही कामना कर रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in