Rohit Sharma के बारे में गलत बोलने को लेकर कांग्रेस ने अपनी ही प्रवक्ता को किया सावधान

भाजपा ने साधा निशाना
Rohit Sharma के बारे में गलत बोलने को लेकर कांग्रेस ने अपनी ही प्रवक्ता को किया सावधान
Published on: 

नई दिल्ली - कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की रोहित शर्मा की फिटनेस पर की गई टिप्पणी से सियासी हलचल मच गई है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा, एक खिलाड़ी के रूप में, अधिक वजन वाले हैं और उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है। इसके अलावा, उन्होंने रोहित की कप्तानी पर भी सवाल उठाते हुए इसे प्रभावहीन बताया। हालांकि, शमा मोहम्मद ने अपने बयान का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्होंने यह टिप्पणी सामान्य संदर्भ में की थी, लेकिन भाजपा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध लिया है।

कांग्रेस ने प्रवक्ता को सावधान किया

कांग्रेस ने शमा मोहम्मद के बयान से दूरी बना ली है। पार्टी के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने एक प्रसिद्ध क्रिकेटर को लेकर जो टिप्पणी की थी, वह पार्टी के आधिकारिक रुख से मेल नहीं खाती। इसी कारण, उनसे उस ट्वीट को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा गया है और भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी खेल जगत के खिलाड़ियों के योगदान को बहुत अहमियत देती है और किसी भी ऐसे बयान का समर्थन नहीं करती, जिससे उनकी छवि पर नकारात्मक असर पड़े।

भाजपा ने बयान को लेकर साधा निशाना

शमा मोहम्मद के बयान पर भाजपा प्रवक्ताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे उम्मीद करते हैं कि भारतीय राजनीति में विफल होने के बाद राहुल गांधी अब क्रिकेट खेलेंगे।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News