बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखें: तारिक रहमान

17 साल बाद ढाका लौटे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे की देशवासियों से अपील
बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखें: तारिक रहमान
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान गुरुवार को 17 साल बाद ढाका लौटे। ढाका में उन्होंने अपने पहले संबोधन में देशवासियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने हवाई अड्डे से ढाका के जुलाई 36 एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के बाद पार्टी समर्थकों से कहा “हम जिस भी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं, जिस भी धर्म में विश्वास करते हैं, चाहे हम किसी पार्टी से जुड़े न हों, सभी को कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए एकजुट होना चाहिए।”

बांग्लादेश में प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद फैले असंतोष और राजनीतिक अस्थिरता के बीच रहमान ने यह अपील की है। हादी पिछले साल हुए व्यापक प्रदर्शनों में एक प्रमुख चेहरा थे, जिनके बाद शेख हसीना सरकार गिर गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे रहमान (60) चुनाव में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में उभरे हैं।

बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखें: तारिक रहमान
बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

सरकारी बांग्लादेश सांगबाद सांगस्था की खबर में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग के प्रसिद्ध उद्धरण “आई हैव अ ड्रीम” का उल्लेख करते हुए रहमान ने कहा, “मेरे पास अपने देश के लोगों और अपने देश के लिए एक योजना है।” रहमान ने कहा, “यह योजना लोगों के हित में है, देश के विकास के लिए है, और देश की किस्मत बदलने के लिए है।

इस योजना को लागू करने के लिए मुझे देश के सभी लोगों का समर्थन चाहिए। अगर आप हमारे साथ खड़े होंगे, तो इंशाअल्लाह, हम अपनी योजना को लागू कर पाएंगे।” उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा सुरक्षित बांगलादेश बनाना चाहते हैं जहां लोग जाति, पंथ और विश्वास के भेद के बिना शांतिपूर्ण माहौल में रह सकें। उन्होंने कहा, “हमारे देश में पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लोग हैं। मुसलमान, हिंदू, बौद्ध और ईसाई हैं।

हम एक सुरक्षित बांगलादेश बनाना चाहते हैं, जहां हर महिला, पुरुष और बच्चा अपने घर से सुरक्षित रूप से निकल सके और सुरक्षित रूप से वापस लौट सके।” उन्होंने लोगों से अपनी बीमार मां और BNP अध्यक्ष खालिदा जिया के लिए प्रार्थना करने की अपील की। वह कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के बाद ढाका के एवरेकेयर अस्पताल में जिया से मिलने जाएंगे। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं जिया अस्पताल के ‘इंटेंसिव केयर यूनिट’ (ICU) में इलाज करा रही हैं।

बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखें: तारिक रहमान
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के भाइयों व बहनों के साथ खड़े हैं : तृणमूल
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in