घर में AC नहीं लगा पाई तो महिला ने बुक किया होटल का कमरा

बेंगलुरु की बदलती हकीकत
AC
घर में एसी नहीं लगा पाई तो महिला ने बुक किया होटल का कमरासाभार इंस्टाग्राम
Published on

किराए का घर हो तो हर काम मकान मालिक से पूछ कर ही करना होता है। गर्मी के लिए AC लगवाएं या नहीं? एक ऐसा ही फैसला है। बेंगलुरु की एक महिला प्रिया पाल को गर्मी ने इतना परेशान किया कि उन्हें होटल रूम लेना पड़ा। सिर्फ एक AC की ठंडी हवा के लिए।

सिर्फ इस काम के लिए

प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में ऊपर ही लिख दिया है कि मैंने सिर्फ इस काम के लिए होटल रूम बुक किया था। वो भी घर के बगल में । इस काम का मतलब गर्मी से राहत पाने के लिए ।

लेकिन प्रिया के ये वीडियो शेयर करते ही लोगों के कमेंट आने लगे कि क्या वो एसी नहीं खरीद सकती थीं। इसका जवाब प्रिया ने कमेंट में दिया है। उन्होंने लिखा है कि शनिवार को बहुत गर्मी थी। कूलर की डिलीवरी 7 दिन में हो रही थी इसलिए होटल रूम बुक कर लिया ।

हालांकि प्रिया ने अब कूलर बुक कर लिया है । वह कहती हैं कि रविवार को ऑफिस नहीं था तो घर गर्मी से परेशान होने से अच्छा हमने होटल में चिल करने की सोची।

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट सिर्फ इसलिए आ रहे हैं कि आखिर एक दिन के लिए होटल बुक करने से क्या होगा। एसी लेना अच्छा ऑप्शन है। एक यूजर ने ही इसका जवाब दिया है कि किराएदार यूं हीं एसी नहीं लगवा सकते हैं। उन्हें मकान मालिक की परमिशन चाहिए होती है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in