एबरडीन थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मामला सुलझाया

आरोपी गिरफ्तार और सामान बरामद
एबरडीन थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मामला सुलझाया
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : एबरडीन थाना पुलिस ने अपनी सतर्कता, पेशेवर दक्षता और लगातार प्रयासों का परिचय देते हुए चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। पुलिस टीम ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी गए सभी सामान को भी बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25.04.2026 को एबरडीन थाना में चोरी की एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें एसआई दिनेश जायसवाल, पीसी के. जगदीश बाबू, पी. मोहम्मद रफीक और संदीप केरकेट्टा शामिल थे।

टीम ने तकनीकी निगरानी, स्थानीय खुफिया जानकारी और सतत प्रयासों के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय वासुदेवन, निवासी स्टुअर्टगंज, बम्बूफ्लैट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया और सभी विधिसम्मत औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे जब्त कर लिया।

इस मामले की जांच एबरडीन थाना प्रभारी एसआई वी. शिवा कुमार के नेतृत्व में की गई, जबकि इसे दक्षिण अंडमान के एसडीपीओ दीपेंद्र कुमार सिंह, के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्वेता के. सुगाथन, के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को 112, 03192-232100, 03192-236641 एवं 03192-232400 पर सूचित करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in