म्यूजिक ड्रामा और संस्कृति के रंगों से सजी 15वीं आनंद संध्या

म्यूजिक ड्रामा और संस्कृति के रंगों से सजी 15वीं आनंद संध्या
Published on: 

कोलकाता : वेस्ट बंगाल शेड्यूल्ड कास्ट एंड ट्राइबल एम्प्लॉइज एसोसिएशन (कमर्शियल डिपार्टमेंट) की ओर से 15वें वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आनंद संध्या’ का आयोजन शुक्रवार को कलकत्ता यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में संगीत, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कर्मचारियों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वेस्ट बंगाल कमर्शियल डिपार्टमेंट की स्पेशल कमिश्नर (एडमिन) सुदेशना मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं स्पेशल कमिश्नर बबलू मंडल तथा संगठन की अध्यक्ष और स्पेशल कमिश्नर नीलिमा मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों के संबोधन और उनकी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया। उद्घाटन सत्र के बाद संगठन के पारंपरिक मुखपत्र ‘निर्णय’ का विमोचन किया गया। प्रकाशन में संगठन की यात्रा, विचारों और सामाजिक गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण

सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभागीय कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘शिकार’ रहा। पिंटू मंडल के निर्देशन में मंचित इस नाटक को दर्शकों से सराहना मिली। कर्मचारियों की कलात्मक प्रतिभा और अभिनय ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरा। शाम का मुख्य आकर्षण मशहूर संगीतकार एवं गायक श्रीकांत आचार्य की संगीत प्रस्तुति रही। उनकी सुरीली प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, उत्साह और आपसी तालमेल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, 15वीं आनंद संध्या ने सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ कर्मचारियों के बीच एकता, सौहार्द और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in