फुटबॉल मैदान में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

मध्य मेक्सिको के एक फुटबॉल मैदान में रविवार को बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए।
फुटबॉल मैदान में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
Published on

मेक्सिको सिटीः मध्य मेक्सिको के एक फुटबॉल मैदान में रविवार को बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। सलामांका मेयर सीजर प्रीटो ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि हमलावर फुटबॉल मैच के आखिर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दस लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घायलों में एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं।

मेयर ने कहा कि यह हमला शहर में बढ़ते अपराध का हिस्सा है। उन्होंने राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबाउम से हिंसा पर नियंत्रण के लिए मदद की अपील की।

गुआनाजुआतो राज्य के लोक अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए संघीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

गुआनाजुआतो में पिछले वर्ष देश में सबसे अधिक हत्याएं दर्ज हुई थीं। स्थानीय गिरोह सांता रोजा डी लीमा का जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के साथ टकराव हो रहा है। मेयर ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, ऐसे अपराधी समूह हैं जो प्रशासन को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।’’

फुटबॉल मैदान में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
टैरिफ पर तनाव के बीच ट्रंप ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in