

वाशिंगटन : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में एक लाख अमेरिकी युवाओं को आदान-प्रदान कार्यक्रमों और अध्ययन के लिए चीन आने का आमंत्रण दिया जाएगा। शी ने व्हाइट हाउस में यह घोषणा की। यह घोषणा वर्ष 2023 में की गई इसी तरह की घोषणा की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसके तहत पांच साल की अवधि में 50,000 युवा अमेरिकियों को आदान-प्रदान कार्यक्रमों और अध्ययन के लिए आमंत्रित किया गया था। शी ने कहा, चीन-अमेरिका संबंधों की उम्मीद दोनों देशों के लोगों में है और इसका भविष्य युवाओं पर निर्भर है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अगले पांच वर्षों में एक लाख युवा अमेरिकियों को अध्ययन और आदान-प्रदान कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए चीन आने का निमंत्रण दिया जाएगा।