पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

हुगली- चुंचुड़ा पालिका की तस्वीर
हुगली- चुंचुड़ा पालिका की तस्वीर
Published on

हुगली: डानकुनी नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 के ठनठनिया पाड़ा समेत आसपास के विस्तृत इलाके में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का सब्र का बांध टूट गया। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नाराज महिलाओं ने सातघरा जलकल के एक कर्मचारी को रोककर अपना आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर डानकुनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।

गौरतलब है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद डानकुनी नगरपालिका का निर्वाचित बोर्ड भंग हो चुका है और फिलहाल प्रशासक के माध्यम से नगरपालिका का कामकाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक परिस्थितियां चाहे जो हों, पेयजल जैसी बुनियादी नागरिक सुविधा से लोगों को वंचित नहीं किया जा सकता। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in