West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में 40 डिग्री पहुंचा पारा, कब तक रहेगी ऐसा मौसम ?

West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में 40 डिग्री पहुंचा पारा, कब तक रहेगी ऐसा मौसम ?

Published on

कोलकाता: बंगाल के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने को तैयार है। तेज गर्मी के कारण आज दिन भर बेचैनी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार

आज शुक्रवार को (19 अप्रैल) बंगाल के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहेगा। कुछ जिलों में दोपहर तक पारा 41 डिग्री को छू सकता है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी में लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों को डर है कि इस बार गर्मी लंबे समय तक रह सकती है। दूसरी ओर, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस साल मॉनसून का आगमन पहले हो सकता है।

21 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी

बता दें कि 22 अप्रैल से पहले दक्षिण बंगाल में इस स्थिति का कोई समाधान नहीं दिख रहा है। 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक सभी दक्षिणी जिलों में लू या इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। 22 अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। मेदिनीपुर और उत्तर-दक्षिण 24 परगना में इस दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। पारा नीचे नहीं आएगा। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in