West Bengal Weather: दक्षिण बंगाल के 7 जिलों में बारिश के आसार, कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम ?

West Bengal Weather: दक्षिण बंगाल के 7 जिलों में बारिश के आसार, कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम ?
Published on

कोलकाता:  दक्षिण बंगाल में बुधवार को हल्की बारिश के बाद आज गुरुवार सुबह तापमान में फिर गिरावट नजर आई। कई जिलों में दोपहर में तापमान बढ़ जाता है, लेकिन सुबह और शाम को तापमान कम हो जाता है। क्या इस सप्ताह के आखिरी कुछ दिनों में बारिश होगी? या फिर बढ़ेगी गर्मी? आइए एक नजर डालते हैं कि किन जिलों में बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण बंगाल के जिलों में होगी बारिश ?

11 अप्रैल, गुरुवार- उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा और पुरुलिया में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

12 अप्रैल, शुक्रवार- उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

13 अप्रैल, शनिवार- पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरुलिया, बीरभूम में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बाकी जिलों में बारिश की संभावना नहीं है।

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

11 अप्रैल, गुरूवार
न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

12 अप्रैल, शुक्रवार
न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

13 अप्रैल, शनिवार
न्यूनतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 35 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

ये भी देखें…

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in