बंगाल के दो युवक साइकिल से जा रहे अयोध्या, 800 किमी की यात्रा करेंगे तय

बंगाल के दो युवक साइकिल से जा रहे अयोध्या, 800 किमी की यात्रा करेंगे तय
Published on

मालदा: राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है पश्चिम बंगाल के मालदा से अयोध्या के लिए दो युवक निकले हैं। दोनों युवक से मालदा से अयोध्या साइकिल से जा रहे हैं। इनमें से एक युवक का नाम रवि विश्वकर्मा है और दूसरा अभिजीत बासफोर है जिसकी उम्र 22 साल है।

हर दिन 30-50 किमी की यात्रा का लक्ष्य

बता दें कि मालदा से अयोध्या की दूरी 800 किमी से भी ज्यादा है। ऐसे में दोनों भक्तों का साइकिल से यात्रा करके अयोध्या पहुंचना सबको आश्चर्यचकित कर रहा है। मंगलवार को दोनों युवक मालदा के मनसकामना काली मंदिर में पूजा करने के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुए। दोनों ने करीब 800 किमी की दूरी तय कर 20 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य बनाया है। दोनों भक्तों ने तय किया है कि वह रोजाना औसतन 30 से 50 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

इस रूट से जायेंगे दोनों रामभक्त

वहीं, अभिजीत और रवि के यात्रा की चर्चा तेजी से फैल चुकी है। जानकारी मिलने के बाद कई राम भक्तों ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि दोनों मालदा से पहले दालखोला जायेंगे, फिर वे बिहार के पूर्णिया पहुंचेंगे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से होते हुए वह अयोध्या पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान उनके पास राम की छवि वाला पारंपरिक धार्मिक झंडा होगा साथ ही भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी होगा। दोनों ने बताया कि उनके लिए पहले देश है फिर धर्म।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in