राजस्थान में CM के नाम पर सस्पेंस खत्म, भजन लाल शर्मा बने नए मुख्यमंत्री

राजस्थान में CM के नाम पर सस्पेंस खत्म, भजन लाल शर्मा बने नए मुख्यमंत्री
Published on: 

जयुपर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत हुई। जिसके बाद से सीएम के नाम पर सस्पेंस बना हुआ था। कई दिनों की मंथन के बाद आज(12 दिसंबर) को इनके नाम का ऐलान हुआ। भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने हैं। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान किया गया। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विधायकों के साथ बैठक के बाद इसकी घोषणा हुई। सीएम के नाम के ऐलान करने के दौरान वसुंधरा राजे के हाथ में पर्ची थी। जिसके बाद नए सीएम के नाम का ऐलान हुआ।

कौन हैं भजन लाल शर्मा?

भजन लाल  जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक बने। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में  विधायक अशोक लौहाटी के बजाय भजन लाल शर्मा को चुनाव में उतारा था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

विधायकों से मंथन के बाद लिया फैसला

सीएम के नाम के ऐलान के लिए दिल्ली से जयपुर के बीच पूरी जोर आजमाइश हो चुकी थी। जयपुर में 60 से ज्यादा विधायकों से मुलाकात के साथ ही दिल्ली में जेपी नड्डा से भी राजे मिल चुकीं थी। राजस्थान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों में से एक राजनाथ सिंह ने पहले कहा था कि वो सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के संदेशवाहक है। सीएम कौन बनेगा ये आज विधायक दल की बैठक के बाद तय होगा। बता दें कि  भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हुई तो मंच पर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे रहे मौजूद। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, अरूण सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in