Vande Bharat : कोलकाता के लोगों के लिये …

Vande Bharat : कोलकाता के लोगों के लिये …
Published on

राज्य से भी चल सकती है केसरिया रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस
रेल मंत्री ने कहा, नया कलर तिरंगे से प्रेरित
ट्रेनों में लगेंगे 'एंटी क्लांइबिंग डिवाइस' जिससे नहीं होगी दुर्घटनाएं
नये ट्रेन में हुए 25 बदलाव
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : देश में फिलहाल 25 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। 2 ट्रेन रिजर्व में रखी हुई हैं। इनके बाद आने वाली 28वीं ट्रेन को केसरिया रंग दिया गया है। रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रंग बदल दिया है। ब्लू की जगह अब से केसरिया रंग होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे-छोटे बदलाव भी किए गए हैं। यात्रियों और एक्सपर्ट्स ने इसके लिए सुझाव दिए थे। रेल मंत्री ने कहा कि ये मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। इसमें एक नए सेफ्टी फीचर 'एंटी क्लांइबिंग डिवाइस' भी लगाया जायेगा। इस फीचर के होने से एक्सीडेंट होने की स्थिति में ट्रेन एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि सभी वंदे भारत और दूसरी ट्रेनों में भी ये स्टैंडर्ड फीचर रहेंगे। इसे जल्द बंगाल समेत देश के विभिन्न् हिस्सों में चलाया जायेगा। जल्द ही हावड़ा-बनारस, हावड़ा-पटना को हरी झंडी दिखाया जा सकेगा। इसमें ये नये फीचर्स शामिल होंगे। रेलवे बिना रिजर्वेशन वाले पैसेंजर्स के लिए भी एडवांस्ड फीचर वाले कोच बनाने पर काम कर रहा है। इससे कम कमाई वाले लोग भी अच्छी क्वालिटी और कंफर्ट वाली सुरक्षित ट्रेनों में सफर कर पाएंगे।
वंदे भारत में होने वाले कुछ अहम बदलाव
* सीट में बेहतर कुशन लगाए गए हैं और उसका एंगल भी ठीक किया गया है।
* मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच बेहतर की गई है।
* एग्जीक्यूटिव चेयर कार में फुट रेस्ट बढाया गया है।
* वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है, जिससे पानी के छींटे न पड़ें।
* टॉइलेट्स में बेहतर लाइटिंग की गई है।
* रीडिंग लाइट में सुधार किया गया है।
* जनरल कोच को भी एडवांस बनाया जा रहा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in