सीमित ऊंचाई वाले सबवे निर्माण के लिए हावड़ा डिवीजन में ट्रेनों का विनियमन

सीमित ऊंचाई वाले सबवे निर्माण के लिए हावड़ा डिवीजन में ट्रेनों का विनियमन
Published on

कोलकाता :

हावड़ा डिवीजन के अंतर्गत बांदेल–कटवा सेक्शन में समपार फाटक संख्या 8/1/T (गुप्तिपाड़ा–अंबिका कलना के बीच) तथा फाटक संख्या 18/2 (पातुली–पुर्बस्थली के बीच) के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे (Limited Height Subway) के निर्माण कार्य के लिए 18 अप्रैल 2026 को 360 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इस कारण ट्रेन संचालन में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:

18 अप्रैल 2026 को रद्द रहने वाली ट्रेनें:

  • हावड़ा–कटवा: 37913, 37915, 37917

  • बांदेल–कटवा: 37747, 37749, 37751

  • सियालदह–कटवा: 31111

  • कटवा–हावड़ा: 37920, 37922, 37924

  • कटवा–बांदेल: 37744, 37746, 37748

  • कटवा–सियालदह: 31112

  • बांदेल–आजिमगंज: 03201

  • आजिमगंज–बांदेल: 03202

पुनर्निर्धारित ट्रेनें:

  • 13466 मालदा टाउन–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 270 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।

  • 13465 हावड़ा–मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को 225 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।

ब्लॉक से पहले और बाद की ट्रेनें:

  • ब्लॉक से पहले चलने वाली अंतिम ट्रेनें:

    • अप दिशा में: 13177

    • डाउन दिशा में: 37918

  • ब्लॉक के बाद चलने वाली पहली ट्रेनें:

    • अप दिशा में: 37919

    • डाउन दिशा में: 13466

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in