फिर एक बार भाजपा नेतृत्व ने जताया भूपेंद्र यादव पर भरोसा

पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी बने
फिर एक बार भाजपा नेतृत्व ने जताया भूपेंद्र यादव पर भरोसा
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं लेकिन बीजेपी ने उसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के नामों का ऐलान भाजपा ने कर दिया है। बंगाल का चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव को बनाया गया है जबकि सह प्रभारी का जिम्मा बिप्लव कुमार देब को दिया गया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को बनाया था। वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव में भी भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। उस समय भूपेंद्र यादव बंगाल में ही रहते थे और इस कारण पश्चिम बंगाल को वह अच्छे से जानते हैं। संभवतः यही कारण है कि एक बार फिर उन पर भरोसा जताया गया है।

इन राज्याें की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं भूपेंद्र यादव

यादव को पार्टी ने साल 2013 में राजस्थान, 2017 में गुजरात, 2014 में झारखंड और 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी थीं। हाल ही में, पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रभारी भी बनाया था। इस चुनाव में भाजपा को अपेक्षित शानदार सफलता नहीं मिली, लेकिन भाजपा और सहयोगियों ने बेहतर स्ट्राइक रेट दर्ज किया था। 2023 के मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2013 में राजस्थान में भाजपा को हार मिली, 2017 के गुजरात चुनाव में जीत मिली, 2014 झारखंड चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई थी, साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को जीत हासिल हुई थी।

बिप्लब कुमार देव की जिम्मेदारियां और नतीजे

लोकसभा चुनाव में हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था और पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रहा था। बीजेपी ने बिप्लब देव को हरियाणा विधानसभा चुनाव का सह-प्रभारी बनाया था, जिसमें भी बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। बिप्लब देव त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और बीजेपी ने 25 साल पुराना कम्युनिस्ट/लेफ्ट शासन का अंत करके जीत हासिल की थी, उस चुनाव में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण माना गया था।

भूपेंद्र यादव के सामने चुनौतियां

भूपेंद्र यादव के सामने ममता बनर्जी की मजबूत पकड़ और टीएमसी के गहरे जमीनी नेटवर्क को रोकना बड़ा मकसद होगा। इसके अलावा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और मनोबल बनाये रखना भी एक बड़ी चुनौती होगी। इसके साथ 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में संगठन को एकजुट रखना होगा।

यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव : भूपेंद्र यादव

अहम जिम्मेदारी मिलने को लेकर एक्स हैंडल पर बांग्ला में पोस्ट करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव के लिए मुझे चुनावी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश व सभी कार्यकर्ताओं की कोशिशों के कारण लक्ष्य की पूर्ति के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।’

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in