Kolkata Monsoon Update : माॅनसून से पहले ही महानगर में… | Sanmarg

Kolkata Monsoon Update : माॅनसून से पहले ही महानगर में…

कोलकाता : मानसून दस्तक देने वाला है। इससे पहले इसे लेकर तैयारियों को पूरा करने का निर्देश शहरी विकास तथा नगरपालिका मामलों के विभाग ने सभी पालिकाओं तथा निगम को दिया है। सूत्राें के मुताबिक जिस जिस पालिकाओं के एरिया में जलजमाव अधिक होता है, उस ओर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा गया है। शहरी विकास तथा नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने पालिकाओं से ड्रेनेज सिस्टम कहां कैसा काम कर रहा है, इसकी भी रिपोर्ट मांगी है।

उल्लेखनीय है कि हर बार ही मानसून में कई एरिया में भारी जलजमाव होता है। केएमसी के तहत कई वार्डों में भी जलजमाव की समस्या देखी जाती है। विभाग ने कहा कि ऐसे जलजमाव वाले एरिया को चिंह्ति करके काम शुरू कर दें।

जलनिकासी को करें दुरुस्त : कई पालिका क्षेत्रों में जलनिकासी की समस्या देखी जाती है। उन क्षेत्रों में जलनिकासी पर विशेष जोर देने के लिए कहा गया है।

अगर कहीं ऐसी समस्या है तो उसे समय पर उसका समाधान करने के लिए कहा गया है। मानसून से पहले कई पालिकों को पंप भी भेजे गये हैं ताकि पानी निकालने में सहुलियत हो सके। पालिकाओं से कहा गया है कि ड्रेन को क्लीन रखना होगा। पिछली बार देखा गया था कि कई पालिकाओं के अंतर्गत ड्रेनों से वर्ज्य पदार्थ, प्लास्टिक इत्यादि की काफी मौजूदगी के कारण समय पर पानी निकलने में काफी परेशानी हुई।

रेड, यलो जोन में विभाजित होंगे एरिया : किन क्षेत्रों में कितनी देर तक पानी रुकता है, कहां जल्द निकल जाता है, इसके लिए दो जोन में बांटकर काम हो रहा है। रेड जोन के तहत जहां घरों में पानी घुस जाता है तथा 24 घंटे तक स्थिति जस की तस बनी रहती है। यलो जोन के तहत जहां घरों में नहीं इलाकों में 24 घंटों तक पानी जमा रहता है। इलाकों को जोन में विभाजित करने के लिए कहा गया है।

 

Visited 144 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर