जय हिंद विमानबंदर मेट्रो यार्ड में तकनीकी हस्तक्षेप, सेवाएं जारी रहीं लेकिन बढ़ा अंतराल

जय हिंद विमानबंदर मेट्रो यार्ड में तकनीकी हस्तक्षेप, सेवाएं जारी रहीं लेकिन बढ़ा अंतराल
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) के रिवर्सल यार्ड में आज तकनीकी कारणों से तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान जेसोर रोड से जय हिंद विमानबंदर की ओर जाने वाली ट्रेनों को नियंत्रित तरीके से चलाया गया। मेट्रो इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों ने लगातार काम करते हुए सेवाओं को सामान्य करने की दिशा में प्रयास किया। सुबह 10:14 बजे से दोपहर 1:42 बजे के बीच इस तकनीकी हस्तक्षेप के कारण ट्रेनों के बीच अंतराल (हेडवे) बढ़ गया और कुछ समय के लिए ट्रेनों की भीड़ (बंचिंग) देखी गई। हालांकि, इस पूरे समय के दौरान मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से बंद नहीं हुईं और संचालन जारी रहा। मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in