पूर्व रेलवे ने चलाईं 4 होली स्पेशल ट्रेनें, 22,300 से अधिक अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध

पूर्व रेलवे ने चलाईं 4 होली स्पेशल ट्रेनें, 22,300 से अधिक अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध
Published on

कोलकाता : होली और डोल यात्रा के पावन अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Eastern Railway ने चार (04) होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष पहल की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से 22,300 से अधिक अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे त्योहार के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।पूर्व रेलवे द्वारा कोलकाता–न्यू जलपाईगुड़ी, कोलकाता–डिब्रूगढ़, मालदा टाउन–उधना तथा मालदा टाउन–एसएमवीबी बेंगलुरु के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

कोलकाता – न्यू जलपाईगुड़ी होली स्पेशल

03129 कोलकाता–न्यू जलपाईगुड़ी होली स्पेशल 28.02.2026 को रात 23:40 बजे (एक फेरा) कोलकाता से प्रस्थान कर अगले दिन 10:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
वापसी में 03130 न्यू जलपाईगुड़ी–कोलकाता होली स्पेशल 01.03.2026 को 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नैहाटी, बैंडेल, नवद्वीप धाम, कटवा, आजीमगंज, जंगीपुर रोड और मालदा टाउन स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास एवं वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे।

डिब्रूगढ़ – कोलकाता होली स्पेशल

05932 डिब्रूगढ़–कोलकाता होली स्पेशल 21.02.2026, 28.02.2026 एवं 07.03.2026 (तीन फेरे) को 17:00 बजे डिब्रूगढ़ से प्रस्थान कर तीसरे दिन 00:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वहीं 05931 कोलकाता–डिब्रूगढ़ होली स्पेशल 23.02.2026, 02.03.2026 एवं 09.03.2026 (तीन फेरे) को 02:30 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन 06:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

यह ट्रेन नैहाटी, बैंडेल, नवद्वीप धाम, कटवा, आजीमगंज, जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का और मालदा टाउन स्टेशनों पर ठहरेगी।

मालदा टाउन – उधना होली स्पेशल

03417 मालदा टाउन–उधना होली स्पेशल 28.02.2026 से 21.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार (चार फेरे) 12:15 बजे मालदा टाउन से प्रस्थान कर तीसरे दिन 02:15 बजे उधना पहुंचेगी।
03418 उधना–मालदा टाउन होली स्पेशल 02.03.2026 से 23.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार (चार फेरे) 12:30 बजे उधना से रवाना होकर तीसरे दिन 05:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभईपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

एसएमवीबी बेंगलुरु – मालदा टाउन होली स्पेशल

06565 एसएमवीबी बेंगलुरु–मालदा टाउन होली स्पेशल 22.02.2026 से 08.03.2026 तक प्रत्येक रविवार (तीन फेरे) 23:40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 16:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
06566 मालदा टाउन–एसएमवीबी बेंगलुरु होली स्पेशल 25.02.2026 से 11.03.2026 तक प्रत्येक बुधवार (तीन फेरे) 16:00 बजे मालदा टाउन से रवाना होकर तीसरे दिन 12:45 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु पहुंचेगी।

यह ट्रेन न्यू फरक्का, रामपुरहाट, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान और दानकुनी स्टेशनों पर ठहरेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in