

कोलकाता :
उत्तर रेलवे के जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग/इंटरलॉकिंग काम 4 मई से 27 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पहले से जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी है।
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग:
22323 कोलकाता–गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस (7, 14 और 21 मई) तथा 22324 गाजीपुर सिटी–कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस (15 और 22 मई) को डीडीयू–वाराणसी–वाराणसी सिटी–औंरीहार मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन जौनपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
15743 बालुरघाट–भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस (12, 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24 और 26 मई) और 15744 भटिंडा–बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस (14, 15, 17, 19, 21, 22, 24 और 26 मई) को जफराबाद–सुल्तानपुर–लखनऊ मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान जौनपुर, शाहगंज, मलिपुर, अकबरपुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
13009 हावड़ा–योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस और 13010 योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (12 मई से 26 मई तक) को वाराणसी–प्रतापगढ़–लखनऊ मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट सहित कई स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेगा।
30 मिनट का अतिरिक्त विलंब:
इसके अलावा, 3 और 4 मई को चलने वाली 13009 दून एक्सप्रेस और 15744 फरक्का एक्सप्रेस को रास्ते में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित (विलंबित) किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य जांच लें।