सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) की ओर से हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) की ओर से हास्य कवि सम्मेलन आयोजित
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) द्वारा कला कुंज में होली स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत एक भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि प्रताप फौजदार, गौरव चौहान, पार्थ नवीन एवं आदित्य जैन ने अपने प्रभावशाली, ओजपूर्ण एवं सरस हास्य-व्यंग्य काव्यपाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। परिषद की महिला-वृंद द्वारा गणेश वंदना एवं परिषद के परंपरा-गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत परंपरागत साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक किया गया। परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रह्मानंद अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। पद्मश्री प्रह्लाद राय अग्रवाल एवं कुंज बिहारी अग्रवाल ने भी अलग अलग वक्तव्यों में लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका सुनीता लोहिया एवं रश्मि सराफ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कवियों की अगुवानी सह सचिव एवं सह संयोजक केशव सोमानी द्वारा की गई। सचिव रवि शंकर सीकरिया ने परिषद की गतिविधियों पर अति संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। परिषद की महिला शाखा की रेखा चौधरी, विभा सीकरिया, उषा अग्रवाल, कनक सोमानी, सुमन सीकरिया एवं कार्यकारिणी सदस्य रतन सीकरिया, कमल प्रसाद चौधरी, रवि लोहिया, श्रीमोहन चौधरी, काशी प्रसाद धेलिया सक्रिय रहे। कार्यक्रम में सुमिता अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, मुरारी लाल खेतान, भगवती प्रसाद जालान, धर्मचंद जैन, श्रीप्रकाश सोमानी, पवन मोदी, दामोदर प्रसाद बिदावतका, विनोद अग्रवाल शंकर लाल अग्रवाल दुर्गापुर एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in