गुरुवार को करें इन 5 मंत्रों का जाप, विष्णु भगवान बरसाएंगे कृपा

गुरुवार को करें इन 5 मंत्रों का जाप, विष्णु भगवान बरसाएंगे कृपा
Published on

कोलकाता: भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की विशेष पूजा गुरुवार के दिन की जाती है। जीवन में सफलता, सुख, समृद्धि, संपत्ति समेत सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान विष्णु और गुरु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। भगवान विष्णु की कृपा मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को पीले फूलों, अक्षत्, धूप, दीप, पीले वस्त्र, तुलसी के पत्ते, पंचामृत आदि से पूजन करना चाहिए. उसके बाद आसन पर बैठकर विष्णु मंत्र या गुरू मंत्र का कम से कम एक माला या 108 बार जाप करना चाहिए।

दांपत्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय हो इसके लिए पति और ​पत्नी को साथ में व्रत और पूजा करना चाहिए। इनकी पूजा से शुभ विवाह या अन्य मांगलिक कार्यों का योग बनता है। यदि आप गुरु की पूजा करते हैं तो बृहस्पति मजबूत होगा, जिससे सफलता, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। गुरु के मजबूत होने से विवाह में होने वाली देरी या समस्याएं दूर होती हैं। इसके लिए आप गुरु के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं।

1. गुरु ग्रह बीज मंत्र
ओम बृं बृहस्पतये नम:

2. गुरु ग्रह तांत्रिक मंत्र
ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:

3. गुरु का वैदिक मंत्र
ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

4. सुख, समृद्धि और संपत्ति के लिए विष्णु मंत्र
ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

5. सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विष्णु मंत्र
ओम नमो भगवते वासुदेवाय

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in