Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: जीतने वाले को ट्रॉफी और प्राइज मनी के अलावा मिलेगी ये खास चीज, जानिए कब और कहां …

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale:  जीतने वाले को ट्रॉफी और प्राइज मनी के अलावा मिलेगी ये खास चीज, जानिए कब और कहां …
Published on: 

मुंबई : सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 काफी सक्सेसफुल रहा है। इस शो को काफी पसंद किया गया है। 8 हफ्तों तक कंटेस्टंट के बीच कड़ी टक्कर देखने के बाद आज यानी 14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को अपना विनर मिलने जा रहा है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव शो के विनर हो सकते हैं। वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी में 5 फाइनलिस्ट बचे हुए हैं और इनमें से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी उठाएगा।
रात 9 बजे शुरू होगा शो
ग्रैंड फ‍िनाले एपिसोड रात 9 बजे से शुरू होगा और आधी रात को 'बिग बॉस ओटीटी 2' को उसका विनर मिल जाएगा। अब क्योंकि आज फिनाले है तो सभी जानना चाहते हैं कि आखिर विजेता को ट्रॉफी के साथ कितनी प्राइज मनी मिलेगी। बता दें कि विनर को ट्रॉफी और प्राइज मनी के अलावा एक और खास चीज मिलेगी। आखिर वो क्या हैं चलिए आपको बताते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी के लिए 5 कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर होगी। इन कंटेस्टेंट में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, एल्विश यादव, पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे शामिल हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर को इस बार प्राइज मनी के तौर पर 25 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी के साथ विजेता को लाइफ टाइम ग्रॉसरीज की सप्लाई भी फ्री में मिलेगी। वैसे तो मेकर्स ने अभी तक प्राइज मनी को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन कई बार शो को कंटेस्टेंट बात करते हुए नजर आए हैं कि शो जीतने वाले को 25 लाख रुपये मिलेंगे।
कब और कहां देंखें फिनाले
बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर होगा। ये शो रात 9 बजे के बाद जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। फिनाले में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के आने की उम्मीद है। दोनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए आएंगे।

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी की शुरूआत 17 जून 2023 को हुई थी। शो में पांचो फाइनालिस्ट के साथ जिया शंकर, आकांक्षा पुरी, साइरस ब्रोचा, जैड हदीद, आलिया सिद्दीकी, अविनाश सचदेव, आशिका भाटिया, पुनीत सुपरस्टार, फलक नाज और पलक पुरसवानी ने हिस्सा लिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in