अनोखी पहल

बाल कहानी
बाल कहानी
अनोखी पहलAi
Published on

बहुत बात है कि एक शासकीय पाठशाला में एक गरीब छात्र पढ़ता था। वह पाठशाला में पांच किलोमीटर दूर जंगल में बसे अपने गांव से प्रतिदिन पैदल आता-जाता था। वह पढ़ने में बहुत होशियार था। वह अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम आता था। 

एक दिन पाठशाला के प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश वर्मा ने उससे कहा कि रमेश तुम साईकिल क्यों नहीं ले लेते ? जिससे तुम्हें आने-जाने में कम समय लगेगा एवं घर का सामने लाने ले जाने में भी सुविधा होगी। 
‘सर! आपकी बात सही है किन्तु मैं बहुत गरीब हूं। मेरे माता-पिता वृद्ध हैं। अभी तक तो मैं कक्षा पांचवीं तक अपने मामा के यहां पढ़ता था। मामा जी ही मेरा खर्च वहन करते थे। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।’ 

उन्होंने सोचा कि यह विद्यार्थी अपनी कक्षा में नहीं पूरी पाठशाला में पढ़ने में तथा बातचीत, व्यवहार में और बाॅलीबाॅल, फुटबाॅल खेलने में भी बहुत होशियार है। इसलिए इस गरीब छात्रा की शासन की ओर से तथा विद्यालय स्टाॅफ की तरफ से आर्थिक मदद की जानी चाहिए

रमेश की बातें सुनकर प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश वर्मा का हृदय द्रवित हो उठा। वह रात भर विचार करते रहे। उन्होंने सोचा कि यह विद्यार्थी अपनी कक्षा में नहीं पूरी पाठशाला में पढ़ने में तथा बातचीत, व्यवहार में और बाॅलीबाॅल, फुटबाॅल खेलने में भी बहुत होशियार है। इसलिए इस गरीब छात्रा की शासन की ओर से तथा विद्यालय स्टाॅफ की तरफ से आर्थिक मदद की जानी चाहिए ताकि यह और अच्छी तरह पढ़कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर पाठशाला का नाम ऊंचा कर सके।

दूसरे दिन प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश वर्मा ने रमेश छात्र की गरीबी स्थिति एवं उसकी अध्ययन में रुचि एवं लगन के विषय में तथा अपने विचारों को पाठशाला अध्यापक गण एवं अन्य स्टाॅप को बताया तो सभी ने उनके विचारों को उत्तम समझकर अपनी स्वीकृति दे दी तथा रमेश को तुरंत ही स्टाफ की ओर से एक नई साइकिल क्रय करके गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कार्यक्रम के मुख्यअ​तिथि गंगादीन पुरोहित सरपंच के द्वारा रमेश को झण्डा वंदन के समय भेंट स्वरूप प्रदान की गई तो पाठशाला में उपस्थित सभी छात्र एवं अतिथिगणों ने इसको अनोखी पहल बता कर भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा रमेश ने भी और अधिक मन लगाकर अध्ययन करने का संकल्प लिया। बाद में वह और बड़ा विद्वान बना तथा उसने पाठशाला, क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया। डाॅ.रामसहाय बरैया(सुमन सागर) 

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in